OPSC में सहायक कृषि अधिकारी पद पर निकली भर्ती,जाने कैसे करे आवेदन
ओडिशा लोक सेवा आयोग ने एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएट्स के लिए सहायक कृषि अधिकारी की भर्ती निकाली है. ओडिशा सहायक कृषि अधिकारी भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. इसके लिए आवेदन 28 जनवरी 2022 से से शुरू होगी.

OPSC AAO Recruitment 2022 : ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सहायक कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती ओडिशा एग्रीकल्चर एंड फूड प्रोडक्शन सर्विस विभाग के अंतर्गत हो रही है. ओडिशा सहायक कृषि अधिकारी भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. इसके लिए आवेदन 28 जनवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक होगा. सहायक कृषि अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन ओडिशा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर करना है. सहायक कृषि अधिकारी पद के लिए एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकेंगे. नोटिस के अनुसार ओडिशा में सहायक कृषि अधिकारी की 145 वैकेंसी है.
वैकेंसी का डिटेल
कुल पद- 145
अनारक्षित- 62
एसईबीसी- 14
एससी- 20
एसटी-27
सहायक कृषि अधिकारी पद के लिए आयु सीमा
सहायक कृषि अधिकारी पद के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 38 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क- 500 रुपये
सहायक कृषि अधिकारी के चयन की प्रक्रिया
सहायक कृषि अधिकारी के चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी. इसके बाद इंटरव्यू होगा.
