वित्त मंत्रालय में इन पदों पर निकली भर्ती, देखिये पूरी डिटेल
डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर कंट्रोलर जनरल आफ अकाउंट्स ने अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट अकाउंट ऑफीसर पदों पर भर्तियां (Ministry Of Finance Jobs 2022) निकाली हैं. कुल 590 पदों पर भर्ती (Ministry Of Finance Recruitment 2022) निकाली गई है.

वित्त मंत्रालय (Ministry Of Finance) के अधीन डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर कंट्रोलर जनरल आफ अकाउंट्स ने अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट अकाउंट ऑफीसर पदों पर भर्तियां (Ministry Of Finance Jobs 2022) निकाली हैं. कुल 590 पदों पर भर्ती (Ministry Of Finance Jobs 2022) निकाली गई है. जिसके लिए उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने से 45 दिनों के अंदर अप्लाई कर सकते हैं. पदों के लिए उम्मीदवार ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में आवेदन कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मेल आईडी, groupbsec-cga@gov.in पर ईमेल करना होगा. जबकि ऑफलाइन आवेदन करने के लिए, “वरिष्ठ लेखा अधिकारी (एचआर-3), कार्यालय महानियंत्रक, व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय, कमरा नंबर 210, दूसरी मंजिल, महालेखा नियंत्रण भवन, ब्लॉक जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, दिल्ली-110023” के पते पर डाक के माध्यम से आवेदन पत्र भेजना होगा.
Ministry Of Finance Jobs 2022: शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा
पदों के लिए एएओ (सिविल/एसएएस) या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वही अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो यह 56 वर्ष निर्धारित है. अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार नीचे दी जा रही नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
Ministry Of Finance Jobs 2022 Notification
input:news18
