समाजवादी पार्टी IT Cell का हेड गिरफ्तार, अखिलेश यादव पहुंचे पुलिस मुख्यालय, बोले – चाय में जहर हो सकता है
इसके पहले समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल से की कुछ अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर हजरतगंज कोतवाली में तीन FIR दर्ज करवाई गई थी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा के आईटी सेल (IT Cell) के संचालक को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ की हजरत गंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल इसके पहले समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल की कुछ अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर हजरतगंज कोतवाली में तीन FIR दर्ज करवाई गई थी। समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल सीतापुर के रहने वाले मनीष जगन अग्रवाल देखते थे जिन्हें एफआईआर के बाद हजरत गंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे
वहीं इस गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया है। अखिलेश यादव ने पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर चाय पीने से इनकार कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि चाय में जहर हो सकता है। आपको बता दें कि 6 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से खुद का रेप किए जाने और जान से मारे जाने की धमकी देने को लेकर केस दर्ज करवाया था। इस मामले में सपा के ट्विटर हैंडल को ऑपरेट करने वाले मनीष की गिरफ्तारी हुई है। इस गिरफ्तारी के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं।
