बजट सभी वर्गो और देशवासियों के सपनों को साकार करनेवाला है : एमएलए गायत्री

बजट ऐतिहासिक, सभी समुदायों को मिलेगा लाभ : विधायक अनिल

परिहार विधायका गायत्री देवी

सीतामढ़ी – परिहार विधायक गायत्री देवी ने जन कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। विधायक गायत्री ने केंद्रीय बजट को सभी वर्गो के लिए लाभकारी बताया। गायत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 66 प्रतिशत की वृद्धि कर इस मद में 79000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे बिहारवासियों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं गरीब खाधान्न योजना एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है। टैक्स में जो राहत दी गई है, इसका लाभ मध्यम वर्गीय परिवार को मिलेगा। उन्होंने बजट को महिलाओं के लिए हितकर बताया। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को दो वर्ष के लिए दो लाख जमा करने पर अब 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है। यह बजट सभी वर्गो और देशवासियों के सपनों को साकार करनेवाला है।

बथनाहा विधायक अनिल कुमार                     बथनाहा विधायक अनिल कुमार ने कहा कि केंद्रीय बजट ऐतिहासिक है। इससे देश के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा, किसान, दलित समाज के बच्चों के छात्रवृति में सुधार एवं महिला के हित में है। बजट से सभी समुदाय के लोगों को लाभ मिलेगा। बजट देश के विकास से लेकर वंचितों के उत्थान एवं नवयुवक के कल्याण की जन कल्याणकारी बजट है। देश के हर वर्ग को मजबूती प्रदान करेगा। इन्कम टैक्स के स्लैब में बदलाव से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। बिहार को केंद्रीय कर के हिस्से के रूप में एक लाख सात हजार करोड़ रूपया मिलेगा जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। वहीं बिहार को 13000 करोड़ ब्याजरहित ऋण मिलेगा। बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है। किसान, अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला एवं युवा को समर्पित है।