रक्षा बंधन राष्ट्रीय पर्व एवं राष्ट्रीय अवकाश कब होगा घोषित..?
यह पवित्र पर्व किसी प्रांत राज्य या धर्म विशेष का त्यौहार नही है बल्कि संपूर्ण जाति धर्म राज्य के लोग इस विशेष त्यौहार को मनाते हैं।

दो धागों की पवित्रता सिर्फ भारत जैसा अतुलनीय देश ही समझ सकता है। आज पूरा भारत वर्ष हर्ष और उल्लास से इस त्यौहार को मनाता है।
हमारा भारत विविधताओ का देश है उसके बाबजूद भी आज तक इस पवित्रता के त्यौहार को किसी भी सरकार ने गैजिटेड हॉलीडे के रूप में घोषित नही किया। जबकि ये किसी प्रांत राज्य या धर्म विशेष का त्यौहार नही है बल्कि संपूर्ण जाति धर्म राज्य के लोग इस विशेष त्यौहार को मनाते हैं।
यहीं एक मात्र ऐसा त्यौहार है जिसमें कोई भी द्वेष तेरा मेरा या द्वंद और राजनीति नही होती। अगर सामाजिक सरोकार के दृष्टिकोण से देखा जाए।
या जनता का वोट भी करा लिया जाए तो सारे देश के द्वारा संदेश साफ हो जाएगा
एक लेखक होने के नाते में पहली बार देश की सरकार से इस लेख के द्वारा यह अपील करता हूं। देश की संस्कृति और धरोहर पर चार चांद लगाते हुए सरकार को इस विशेष त्यौहार को
राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिए
एवं इस त्यौहार को राष्ट्रिय पर्व के रूप में भारत के संविधान में घोषित करना चाहिए।।
आशीष मुरादाबादी “बेबाक”
(स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक)
