अमानतुल्लाह खान गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे, क्या हुआ पुरा मामला यहां तक कैसे पहुंचा?

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। जहां ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुई कथित अनियमितताओं के आरोप में पूछताछ के लिए बुलाया। जहां उनसे मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी ने पूछताछ की।
सुप्रीम कोर्ट ने बीते सप्ताह आप विधायक की अंतरिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया था और साथ ही निर्देश दिया कि 18 अप्रैल को ईडी की जांच में शामिल हों।
ईडी दफ्तर में जाने से पहले अमानतुल्लाह ने दावा किया है कि मैंने हर नियम का पालन किया है। आप को बता दें की वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जब थे तब उन्होंने हर तरह की कानूनी सलाह ली। उन्हों ने कहा की 2013 में आए नए एक्ट के तहत ही काम किया गया है।
अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के चैयरमैन के रूप में काम करते हुए 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था।
अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराये पर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बोर्ड के धन का भी दुरुपयोग किया है, इसमें दिल्ली सरकार से मदद अनुदान शामिल है।
