राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार के. एल. लाल शर्मा बनाए गए।
उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस ने आखिरकार अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।
नई दिल्ली: रायबरेली सीट से राहुल गांधी चुनावी मैदान में होंगे। आप को बता दें की रायबरेली सीट पर नामांकन दाखिल करने की आख़िरी तारीख़ आज ही है। उत्तर प्रदेश में ये पहली बार है जब राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। जब की पहले से जो अटकलें लगाई जा रही थी अमेठी लोकसभा क्षेत्र को लेकर क्या राहुल गांधी इस बार अमेठी की जनता को नाराज नहीं होने देंगे लेकिन आज जैसे कांग्रेस पार्टी ने अमेठी और रायबरेली सीट से घोषणा किया वहीं तमाम अटकल अब खत्म हो गई।
रायबरेली सीट पर बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।पिछले लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने उन्हें हराया था.
रायबरेली सीट पर साल 2004 से 2024 तक सोनिया गांधी सांसद रही हैं.
इस बार सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फ़ैसला किया था. सोनिया गांधी अब राज्यसभा सांसद हैं.
प्रियंका गांधी ने क्या कहा है:
वहीं अमेठी की सीट पर कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. अमेठी सीट पर बीजेपी की ओर से स्मृति इरानी मैदान में हैं। पिछली बार स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से हराया था।
कांग्रेस की लिस्ट आने के साथ ही ये स्पष्ट हो गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा इस बार चुनावी मैदान में नहीं होंगी.
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो इन चुनावों में अमेठी या रायबरेली से लड़ सकती हैं.
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने पर सोशल मीडिया पर लिखा, ”किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है. अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे. उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है.”
प्रियंका ने लिखा, ”आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है. किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव में सफलता दिलाएगा.”