वरिष्ठ पत्रकार जावेद रहमानी का पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय में भव्य स्वागत।

पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष महमूद हकीमी ने शॉल और गुलदस्ता भेंट कर जावेद रहमानी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

मुंबई: दिल्ली के विख्यात पत्रकार और जर्नलिज्म टुडे ग्रुप के सीईओ एवं चीफ एडिटर जावेद रहमानी का पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष महमूद हकीमी ने शॉल और गुलदस्ता भेंट कर जावेद रहमानी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि जावेद रहमानी देश के वरिष्ठ पत्रकार और विश्लेषक हैं, वह देश के सुप्रसिद्ध और वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अतीक रहमानी के सुपुत्र और उनके उत्तराधिकारी हैं, जावेद रहमानी की गिनती देश के सिद्धांतवादी पत्रकारों में होती है और उनकी पत्रकारिता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस मौके पर जावेद रहमानी ने पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष महमूद हकीमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंबई में महमूद हकीमी अपने कार्यों और कौम व मिल्लत की निस्वार्थ सेवाओं की वजह से पूरे देश में जाने जाते हैं, बहुत ही कम समय में जिस तरह पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन ने तरक्की की है और जनसेवा का रिकॉर्ड बनाया है उसकी मिसाल बहुत कम देखने को मिलती है, मैं महमूद हकीमी के कामों से बहुत प्रभावित हूं और यकीन दिलाता हूं कि पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन की उन्नति में जहां भी मेरी जरूरत होगी मैं हकीमी साहब के साथ खड़ा रहूंगा और उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहूंगा इंशाअल्लाह, इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली मोहम्मद नासिर शेख उर्फ चांद बाबू, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष परवेज आलम सिद्दीकी, सलाहकार समिति के सदस्य लाल मोहम्मद शेख, नदीम अशरफ और मोहम्मद रिजवान शेख भी मौजूद थे।