पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन ने नासिर हुसैन चांद को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया ।
मुंबई : पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक भव्य गरिमामयी कार्यक्रम में नासिर हुसैन चांद को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया गया जहाँ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात इस्लामिक स्कॉलर जनाब मुफ़्ती अनस साहब, पद्मश्री जनाब ज़हीर काज़ी साहब एवं A,B,E प्रभाग समिति के चेयरमैन श्री दन्यनराज निकम साहब विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर संस्था के प्रेसिडेंट जनाब महमूद हकीमी साहब एवं तमाम मिमबारान ने मोहम्मद चांद की समाज के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें एक और बड़ी खुशी देते हुए पॉजिटिव चेंज फाउंडेशन का ‘राष्ट्रीय प्रवक्ता’ नियुक्त कर एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी इस दोहरी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए नासिर हुसैन चाँद ने फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का दिल से शुक्रिया अदा किया और यह वादा किया कि वे संगठन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा संस्था की नीतियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे जिसके बाद क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस बड़ी उपलब्धि और नई नियुक्ति पर ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं दीं।
