इंग्लैंड को रूट के रूप में लगा पांचवां झटका, भारत जीत से केवल 5 विकेट दूर, ENG 67/5

टीम इंडिया ने 298 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य दिया. भारत की ओर से शमी ने नाबाद 56 रन बनाये.

भारत और इंग्लैंड क बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड‍्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. पांचवें दिन टीम इंडिया ने 298 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य दिया. भारत की ओर से शमी ने नाबाद 56 रन बनाये.इंग्लैंड को दूसरी पारी में अपना पांचवां विकेट गवां दिया है, वो भी कप्तान जो रूट के रूप में. चाय के बाद बुमराह ने रूट को कोहली के हाथों कैच कराया. रूट 60 गेंदों में 5 चौके की मदद से 33 रन बनाये. इंग्लैंड का स्कोर इस समय 5 विकेट पर 67 रन है.

भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया है. इशांत शर्मा ने अपने पहले ही ओवर में हसीब हमीद को अपना शिकार बनाया. शर्मा ने हमीद को 9 के स्कोर पर पगबाधा आउट किया. इंग्लैंड को जीत के लिए 272 रन चाहिए.

लॉर्ड्स में भारतीय गेंदबाजों का आतंक, इंग्लैंड को लगातार दो झटका
लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह और शमी ने अंग्रेजों पर कहर बरपाया है. पहले बल्लेबाजी में 9वें विकेट के लिए 89 रनों की नाबाद साझेदारी निभायी. अब गेंदबाजी में आतंक मचा रखा है. दूसरी पारी में इंग्लैंड को दो ओवर में दो झटका लगा है. पहले ही ओवर में बुमराह ने रोरी बर्न्स को शून्य पर आउट किया, उसके बाद शमी ने सिबली को खाता खोले बिना पवेलियन का रास्ता पकड़ा दिया. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य दिया है.