NCB ने Aryan को Shahrukh से बड़ा सुपरस्टार बना दिया:Ram Gopal Verma ,20 अक्टूबर तक रहेंगे जेल

ताज़ा खबर:आर्यन खान ड्रग केस में कई सिलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रहे हैं। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी इस पर ट्वीट किया है। उनका कहना है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन के खिलाफ कुछ निकलकर नहीं आएगा। उन्होंने लिखा है कि शाहरुख के सच्चे फैंस को एनसीबी का धन्यवाद कहना चाहिए। उन्होंने खुद एनसीबी का जयकारा लगाया। राम गोपाल वर्मा ने लिखा है कि आर्यन अब सुपर स्टार बन जाएंगे।
The @iamsrk made his son a super star just by being his father but NCB is making him a SUPER SENSITIVE ACTOR by showing other side of life not controlled by his father thereby making him understand ground realities to bring in terrificness into his performances and personality
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 13, 2021
निखरेगी आर्यन की पर्सनैलिटी
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा है, शाहरुख खान ने पिता होने के नाते अपने बेटे को सिर्फ स्टार बनाया लेकिन एनसीबी उसकी जिंदगी वो पहलू दिखाकर जो उनके पिता नियंत्रित नहीं कर रहे, उसे सुपर सेंसिटिव ऐक्टर बना दे रही है। एनसीबी उसे जमीनी हकीकत दिखा रही है जिससे उसकी परफॉर्मेंस और पर्सनैलिटी उम्दा हो जाएगी।
All genuine and intelligent fans of @iamsrk should thank the great NCB for making their SUPER STAR’s son into a SUPER DUPER STAR ..As a @iamsrk ‘s genuine fan I just want to shout JAI NCB 🙏💐💪💃🏿
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 13, 2021
RGV ने लिखा है, शाहरुख खान के सच्चे और समझदार फैंस को महान एनसीबी का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि उन्होंने उनके सुपर स्टार के बेटे को सुपर डुपर स्टार बना दिया। शाहरुख का सच्चा फैन होने के नाते मैं कहना चाहता हूं, एनसीबी की जय। राम गोपाल वर्मा ने ये भी लिखा है कि सबको और एजेंसी को भी पता है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन के खिलाफ कुछ नहीं निकलकर नहीं आएगा, ये जानबूझकर देर करने वाली प्रक्रियाएं बंद हो जाएंगी तो वह बाहर आ जाएंगे।
Bottom line is everyone including the agency knows nothing will come out of the accusations on Aryan khan son of @iamsrk and he will ofcourse be out once the tactical delaying processes are done with
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 13, 2021
आर्यन को अभी 20 अक्टूबर तक जेल रहना होगा,उनकी जमानत को टाल दिया गया है।
