भारत की हरनाज कौर बनीं मिस यूनिवर्स: देश हुआ गर्वानवित

खुशखबरी:70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता सोमवार सुबह इजराइल के इलियट में हुई। शीर्ष 3 फाइनलिस्ट में पराग्वे, भारत और दक्षिण अफ्रीका की सुंदरियां शामिल रहीं। भारत की हरनाज़ कौर संधू को मिस यूनिवर्स 2021 चुना गया। 21 साल बाद भारत की किसी सुंदरी को यह खिताब मिला है। इससे पहले सुष्मिता सेना और लारा दत्ता मिस युनिवर्स चुनी गई हैं। पंजाब की 21 वर्षीय हरनाज इजराइल के इलियट में आयोजित 70वें मिस यूनिवर्स इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। 2000 में लारा दत्ता के खिताब जीतने के 21 साल बाद वह ताज घर ले आई। लारा और हरनाज के अलावा, सुष्मिता सेन ने 1994 में खिताब जीता है।

फाइनल राउंड में शीर्ष 3 फाइनलिस्ट से पूछा गया कि वे प्रतियोगिता देखने वाली सभी महिलाओं को क्या अपील करना चाहेंगी? मिस साउथ अफ्रीका और मिस पराग्वे के साथ मिस इंडिया हरनाज ने इसका जवाब दिया। अंत में विजेताओं की घोषणा की गई और मिस मैक्सिको का ताज मिस इंडिया को दिया गया।

मिस पराग्वे फर्स्ट रनर अप रहीं और सेकेंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका रहीं। जैसे ही स्टीव हार्वे ने मिस इंडिया हरनाज़ कौर संधू को विजेता घोषित किया, पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। विजेता के रूप में अपने नाम की घोषणा होते ही हरनाज कौर संधू की आंखों में आंसू आ गए। मिस मेक्सिको एंड्रिया मेजा ने हरनाज को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया।