नोरा फतेही का ड्रेस संभालना हुआ मुश्किल, हो गई Oops Moment का शिकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा लाइव परफॉर्म कर रही थीं कि तभी उनकी ड्रेस अचानक हवा में उड़ने लगी और वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं.

मनोरंजन:बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर्स में शुमार नोरा फतेही (Nora Fatehi) जब भी डांस करती हैं तो लोगों का दिल मचल जाता है. डांस करते हुए ना केवल उनकी अदाएं कातिलाना होती हैं बल्कि उनके डांस मूव्स भी ऐसे होते हैं कि लोग उनका पूरा डांस देखे बिना अपनी नजर नहीं हटा पाते. अक्सर सेलिब्रिटीज को डांस परफॉर्मेंस पब्लिक के बीच लाइव भी देनी पड़ती है. ऐसा ही कुछ नोरा फतेही के साथ भी हुआ था. नोरा पब्लिक के सामने लाइव डांस कर ही थीं तभी सबके सामने कुछ ऐसा हुआ कि वो ऊप्स मोमेंट (Oops Moment) का शिकार हो गईं.

नोरा (Nora Fatehi) के डांस को पब्लिक भी एन्जॉय कर रही थी. नोरा ने इस लाइव परफॉर्मेंस के लिए नीले रंग का वनपीस पहना हुआ था. ये वनपीस पूरी आस्तीन का था और थोड़ा डीप नेक था. खास बात है कि ड्रेस घेर के साइड फ्रंट से ओपन थी. घेर में लगे कट की वजह से नोरा Oops Moment की चपेट में आ गई थीं.

नोरा कई बार हो चुकीं शिकार

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान कई हसीनाएं इस तरह से ऊप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी हैं. नोरा की बात करें तो कई बार वो जिम के कपड़ों में तो कई बार अपनी बोल्ड ड्रेस की वजह से भी Oops Moment की चपेट में आ चुकी हैं.