सलमान खान का आज 56वां जन्मदिन,लोग बोले- ‘सांप काटने के बाद इतनी स्माइल’
भाईजान के फार्महाउस पर सेलिब्रेशन के लिए कई सेलेब्स पहुंचे हैं। बॉबी देओल संगीता बिजलानी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान निखिल द्विवेदी रजत शर्मा वत्सल सेठ अतुल अग्निहोत्री अलवीरा खान अग्निहोत्री जैसे सेलेब्स शामिल हैं।

दिल्ली: सलमान खान आज अपना 56वां बर्थडे अपने पनवेल फार्महाउस पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलामन ने देर रात इस जश्न को मीडिया और पैपराजी के साथ मनाया। इस मौके के लिए उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर लेदर जैकेट और गहरे रंग की डेनिम शूज के साथ पहनी थी। सुपरस्टार ने अपने फार्महाउस के बाहर मीडिया से बातचीत भी की, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों, सांप के काटने जैसी घटना के बारे में बात की। सलमान ने बताया कि वो जल्द ही ‘बजरंगी भाईजान 2’ के लेकर आने वाले हैं।
भाईजान के फार्महाउस पर सेलिब्रेशन के लिए कई सेलेब्स पहुंचे हैं। बॉबी देओल, संगीता बिजलानी, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, निखिल द्विवेदी, रजत शर्मा, वत्सल सेठ, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान अग्निहोत्री जैसे सेलेब्स शामिल हैं।
बता दें कि सलमान को पनवेल के पास उनके फार्महाउस पर एक सांप ने काट लिया। उन्हें तुरंत नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल में ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई। हॉस्पिटल में बेड पर लेटे हुए भी सलमान खान की तस्वीर वायरल हुई थी।
वैसे इस सांप के काटने वाली घटना के बाद सोशल मीडिया पर सलमान से काफी सवाल पूछे जे रहे हैं। पैपराजी अकाउंट से वीडियो अपलोड होने के बाद तो जैसे सलमान के लिए बर्थडे विश की झड़ी लग गई। तो वहीं कुछ पूछ रहे हैं कि कहीं ये सांप विक्की कौशल ने तो नहीं भेजा था? तो वहीं कुछ यूजर्स सलमान को कटरीना से नाम से छेड़ रहे हैं। पूछ रहे हैं कि कटरीना ने विश नहीं किया?
