ऑमिक्रान के बढ़ते मरीज़, दिल्ली में यैलो अलर्ट हुआ लागू,घर से निकलने से पहले पाबंदियों को ज़रूर जान लें

कोरोना (Oorona) और ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट लागू कर दिया गया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हालात को देखते हुए शहर में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़:सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली में पिछले दो दिनों से कोरोना की संक्रमण दर 0.5% से ज्यादा रही है. शहर में रविवार को कोरोना के 290 और सोमवार को 331 मामले सामने आए. ऐसे में हालात को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट लगाया गया है.

येलो अलर्ट (Yellow Alert) के तहत लगी ये पाबंदियां

– दिल्ली सरकार के ऑफिसों में ए ग्रेड ऑफिसर्स के 100 फीसदी स्टाफ को आना होगा, बाकी 50 फीसदी स्टाफ बुलाए जाएंगे.
– प्राइवेट ऑफिसों में 50 फीसदी स्टाफ आएगा. दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी.
– ऑड-ईवन बेस पर मॉल सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुलेंगे.
– हर जोन में 50 प्रतिशत वेंडर के साथ एक वीकली मार्केट ही चलेगी. रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे.
– पब्लिक पार्क खुलेंगे. होटल खुलेंगे. बार्बर शॉप खुलेंगी.
– सिनेमाघर, थिएटर, बैंक्विट हॉल, जिम, एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे.
– दिल्ली मेट्रो और बसों में सिटिंग कैपिसिटी के हिसाब से 50 फीसदी लोग सफर करेंगे, लेकिन स्टैंडिंग की इजाजत नहीं होगी.
– नाइट कर्फ्यू रात दस से सुबह 5 तक रहेगा.
– स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे.
– ऑटो, ई-रिक्शा में दो सवारी, टैक्सी-कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा में दो सवारी, मैक्सी कैब में 5 सवारी, आरटीवी में 11 सवारी बैठेंगी.
– कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज जारी रहेंगी.