लगातार बढ़ रहे हैं देश में कोरोना के मामले, 24 घंटे में सामने आए 1,41,986 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 40895 कोरोना मरीज थीक हुए हैं और 285 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में पाजिटिविटी दर भी अब 9.28 फीसद पर आ गई है।

दिल्ली: देश में कोरोना का प्रकोप दिन भर दिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,41,986 नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 40,895 कोरोना मरीज थीक हुए हैं और 285 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में पाजिटिविटी दर भी अब 9.28 फीसद पर आ गई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 4,72,169 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो यह आंकड़ा 3,44,12,740 पर पहुंच गया है। देशभर में कुल मौतें अब 4,83,178 हो गई है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने भी वैक्सीनेशन की स्पीड बड़ा दी है। देश में कुल वैक्सीनेशन डोज की संख्या 150.06 करोड़ पहुंच गई है।
बीते दिन यह थे आंकड़े
शुक्रवार यानी 7 जनवरी की सुबह तक भारत में कोरोनावायरस के मामले 28.8 फीसदी बढ़े थे। ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार के बीच गुरुवार को 1,17,100 नए मामले सामने आए थे।
