विद्यार्थियों एवं युवाओं में गांधी दर्शन एवम विचार की समझ के लिये व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता है: गुलाम नबी आज़ाद
गाँधी ग्लोबल फ़ैमिली ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गाँधी दर्शन दिल्ली के सत्याग्रह मंडप में एक सम्मान समारोह का अयोजन।
नई दिल्ली: गाँधी ग्लोबल फ़ैमिली ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गाँधी दर्शन दिल्ली के सत्याग्रह मंडप में एक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये गुलाम नबी आजाद ने कहा ,”विद्यार्थियों एवं युवाओं में गांधी दर्शन एवम विचार की समझ के लिये व्यापक अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है। पूरी दुनिया युद्ध, आतंक तथा विध्वंस के मुहाने पर खड़ी है, इसमें करुणा और शांति स्थापना का कार्य कर सकता है। ऐसे समय में गाँधी जी सत्य और अहिंसा का सिद्धान्त ही मानवता को बचा सकता है।
आज की ज़रूरत यह है कि सभी रचनात्मक, शक्तियाँ अपने सभी प्रकार के मतभेद भुलाकर एकजुट हों।”
उन्होंने कहा कि अपने विद्यार्थी काल में ही उन्होंने जो कुछ सीखा उसकी छाप अबतक उनके जीवन पर है, यह एक ऐसा अनुभव है जिसमें बाल्यकाल सीखने और समझने की सबसै अच्छी उमर है।
गाँधी ग्लोबल फ़ैमिली सभी गाँधीवादियो एवं संगठनों का आह्वान करता है कि आज़ादी के 75 वर्ष में छात्रों के बीच जाने की सामुहिक कार्यक्रम लगाये जो शिक्षण तथा प्रशिक्षण से जुड़ा हो ,उसके लिए एकजुट होकर कार्य करें।
इस अवसर पर देशभर के कुल 11 युवाओं को निर्मला देशपांडे शांति दूत सम्मान गांधी दर्शन के निदेशक दीपंकर श्री ज्ञान, विंग कमांडर अनुमा आचार्य, डा. प्रदीप कुमार, विजय शर्मा, डा. नीलिमा कामराह, सुश्री प्रिया वर्मा,श्री दीपक कथूरिया, सुश्री सुमी इक़बाल, सुश्री प्रज्ञा नारंग, डा. मोहम्मद बिलाल, ओमर सलीम पीरजादा, मोहम्मद जुहूर, तथा 7 युवाओ श्रीमती कुतुब किदवई, परवीन तंवर, श्रीमती एनी, सुश्री अर्चना बहुगुणा, निवेथा देवेंद्रन,श्री मधुसूदन दास, आर्चिशमान राजू का आग़ाज़-ए-दोस्ती सम्मान से सम्मानित किया गया ।
ये वो युवा है जो गाँधी विचार के प्रचार-प्रसार एवं प्रवाह का प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं। इन युवावों को एक प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, गाँधी साहित्य एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।
सत्याग्रह मंडप के विशाल हॉल के खचाखच भरे सभा में उपस्थित लोगों को पदमश्री और GGF उपाध्यक्ष एस. पी. वर्मा, GGF महासचिव राम मोहन राय, GGF की महासचिव वीणा बहन, GGF के मुख्यप्रवक्ता अशोक कपूर तथा वरिष्ठ गाँधीवादी रमेश चंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया।
समारोह का शुभारंभ निर्मला देशपांडे संस्थान,पानीपत के बच्चों द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ।
कार्यक्रम में गाँधी और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पी. रॉय, हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार सान्याल, पूर्व सांसद नरेश यादव, साबरमती आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी जयेश भाई पटेल, प्रसिद्ध इतिहासकार एस. पी. सिंह, GGF दिल्ली के संयोजक विजय शर्मा, GGF इंडोनेशिया के संयोजक पदमश्री इंद्रा उदायन, पंजाब सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. मालती थापर एवं डॉ पवन थापर, GGF के राजस्थान इकाई के संयोजक मुजीब अता आज़ाद, GGF बिहार संयोजक मनोहर मानव, GGF दिल्ली महिला इकाई की जसिंता बरुआ, उत्तर प्रदेश के महिला इकाई की संयोजिका सुम्मी इक़बाल, क्रांति समता की संयोजिका रीता धर्मवीर, दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, राजघाट समिति के सचिव श्री रजनीश कुमार, डा. हुकुम चंद,खुदाई खिदमतगार के फैजान तथा अंजुम आमिर, अमरीश राय आदि उपस्थित थे।का र्यकर्म का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
