कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद की नितीश कुमार से मुलाक़ात।

सीनियर कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद गुलदस्ता भेंट कर मुख्य्मंत्री बिहार नीतीश कुमार का स्वागत करते हुए। फ़ोटो: जर्नलिज्म टुडे

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दिल्ली दौरे के अंतिम दिन तीसरे मोर्चे (Third Front) की संभावना से इनकार किया है और कहा कि इसके स्थान पर मेन फ्रंट (Main Front) बनेगा। प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा की ”थर्ड फ्रंट नहीं, बनना है तो मेन फ्रंट बनेगा।” नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर विपक्षी दलों के नेताओं (Opposition Leaders) से मिलने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए थे।

समाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता मोहम्मद इरशाद मुख्य्मंत्री बिहार नीतीश कुमार का स्वागत करते हुए।

इस अवसर पर आल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव और वरिष्ट कॉन्ग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद ने मुख्य्मंत्री नितीश कुमार से मुलाक़ात की। इस अवसर पर उन्हे गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद ने मुख्य्मंत्री नितीश कुमार की तमाम विपक्षियों के नेता से मिलकर उन्हे एक साथ करने की कोशिश की तारीफ़ करते हुए कहा कि एक तरफ़ हमारे नेता श्री राहुल गांधी पुरे देश में “भारत जोड़ो यात्रा” की अगुआई कर रहे हैं वहीं नितीश कुमार जी से कहा की आप सभी विपक्षी दलों के नेता से मिलकर उन्हे एक जुट होने का आव्हान कर रहे हैं यह एक भारत के लिए और हमारे लोकतंत्र को मज़बूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। श्री नौशाद ने कहा की आज देश में राहुल गांधी जी और नितीश कुमार जी की सोच को एक साथ भारत की ज़रूरत महसूस किया जा रहा है।

दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मुख्य्मंत्री बिहार नीतीश कुमार के साथ स्वागत करते हुए।

इस अवसर पर मुख्य्मंत्री नितीश कुमार ने मोहम्मद नौशाद और उनकी तामाम टीम का शुक्रिया अदा किया और कहा की देश में युवाओं को अपने अधिकार के लिए जागरूक करना होगा। इस अवसर पर मोहम्मद शमशाद उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस, समाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता मोहम्मद इरशाद आदि उपस्थित थे।