भारत जोड़ो यात्रा की दिल्ली आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी।
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी से तारिक सिद्दीकी ने मुलाकात की।

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता
नई दिल्ली: राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की दिल्ली आगमन की तैयारीयो को लेकर हर्ष व उल्लास के साथ प्रदेश से लेकर जिला ब्लॉक यूनिट तक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर रोहतास नगर विधान सभा के पूर्व विधायक वे एआईसीसी सदस्य विपिन शर्मा ने नत्थू कॉलोनी चौक अपने कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जिस में तारिक सिद्दीकी ने विपिन शर्मा को शाल और मालाओं को दे कर सम्मानित किया। विपिन शर्मा ने कार्यक्रताओं को पतीका पहनाकर सम्मानित किया और एआईसीसी और प्रदेश द्वारा दिशा निर्देशों से लोगो को अवगत कराया। इस सिलसिले में उन्हों ने बताया की यात्रा 24 दिसंबर को सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर से आकर ओखला विधानसभा दिल्ली में प्रवेश करेगी और वहां से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए राजघाट जायेगी। वहा बापू की समाधि पर माननीय राहुल गांधी जी फूल अर्पित करेंगे। इस दौरान में स्वयं और सभी कार्यकर्ता बदरपुर बॉर्डर पहुंचेंगे। जहां रैली का स्वागत करेंगे और पूरी रैली में साथ रहेंगे। इस अवसर पर सिद्दीकी ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी से मुलाकात की और लगभग डेढ़ सौ लोगों के यात्री पास बनवाए हैं। उन्होंने कार्यालय में मुझे पास और यात्रा के आगमन हेतु दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा सभी लोग अपने वाहनों से ना आकर बस या किसी बड़े वाहन से आए और सभी लोग बदरपुर बॉर्डर पर राहुल जी के स्वागत के लिए एकत्रित हो। जहां पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट और यात्रा की फोटो जरूर खींचे और उसे प्रदेश को शेयर करें और सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट करें जिससे की प्रशंसा पत्र प्रदेश द्वारा जारी किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न कमेटियां अपने क्षेत्र में तैयारी की सुचारू कार्य कर रही हैं जिससे कि रैली के आगमन पर भव्य स्वागत के साथ-साथ हर चीज की व्यवस्था हो सके श्री सिद्दीकी ने कहा कि हम आपको भरोसा दिलाते हैं जमुनापार की तरफ से अपार भीड़ कार्यकर्ता पदाधिकारी विधायक व संगठन के सारे लोग भारी संख्या में रैली के आप के नेतृत्व में भव्य स्वागत के लिए पहुंचेंगे और इस ऐतिहासिक यात्रा को और भी दिल्ली के इतिहास में कामयाब बनाएंगे इस अवसर पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री वे भारत जोड़ों यात्रा दिल्ली परदेश के सयोजक डॉ नरेंद्र नाथ विपिन शर्मा,सुनील शर्मा, तारिक सिद्दीकी, अब्दुल रज्जाक, नसीम अख्तर, एजाज अहमद,संजय गुप्ता,मयंक चतुर्वेदी, लता चौधरी हाजी नाजिर, शाने आलम, हरपाल,परवेज इत्यादि मौजूद थे।
