आमिर रहमानी की उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाक़ात ।

पटना : ज़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष अमीर रहमानी और डायरेक्टर अदनान रहमानी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री बनने पर श्री सम्राट चौधरी जी को गृह विभाग का दायित्व भी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन प्रेषित किया। इस अवसर पर आमिर रहमानी ने कहा की बिहार की सुरक्षा, सुशासन और विकास के प्रति माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का दृष्टिकोण वास्तव में प्रेरणादायी है। उन्हों ने कहा की इस मुलाक़ात के लिए हम विशेष रूप से माननीय गृह मंत्री जी के भाई के आभारी हैं, जिनसे हमारे वर्षों से आत्मीय संबंध रहे हैं और जो स्वयं भी इस महत्वपूर्ण मुलाक़ात में हमारे साथ मौजूद रहे। मुलाक़ात के दौरान माननीय मंत्री जी से बिहार में युवाओं के लिए रोज़गार, उद्योगों के विस्तार, और आर्थिक विकास को तेज़ी देने से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। अदनान रहमानी ने कहा की हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण बिहार का गृह विभाग और भी अधिक सक्षम, सशक्त और जनहितकारी बनेगा। इस विशेष अवसर पर मोहम्मद जावेद, मोहम्मद उजाले तथा मोहम्मद सिराजुल भी उपस्थित रहे।
