सर्वोदय अस्पताल द्वारा मरीजों को होम आईसोलेशन के दौरान ईलाज की सुविधा देने को बेहतरीन कदम बताया, अस्पताल में अतिरिक्त 48 बैड का प्रबंध भी किया
उपायुक्त ने कहा कि मौजूदा समय में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कम लक्षण वाले व्यक्ति भी अस्पतालों में बैड ले रहे हैं। ऐसे हमें यह देखना है कि अस्पताल में बैड जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिले। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गरीब व अमीर सभी बराबर हैं और हमें सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवानी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास दवाओं और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। हम दिन-रात इस कार्य में जुटे हुए हैं।