बिहार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, आज भी ऐसी घाटना देखने को मिल जाती हैं
लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल में सुविधाओं की कमी लगातार देखने को मिलती है। आम लोगों की तरफ से इसके विरोध में कई बार आवाज भी उठाया गया है।

Bihar: राज्य सरकार की तरफ से हजार दावों के बाद भी बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। आरा सदर अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मरीज के परिजन मरीज को बोरे पर उठा कर सीटी स्कैन सेंटर से इमरजेंसी वार्ड में लेकर जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार ब्रेन हैमरेज के शिकार एक महिला के परिजनों को स्ट्रेचर के लिए अस्पताल में इधर-उधर भटकना पड़ा। काफी प्रयासों के बाद भी जब स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो पाया तो परिजनों ने महिला को बोरे पर लादकर वार्ड तक पहुंचाया। पूरे घटनाक्रम पर अस्पतालकर्मियों का कहना है कि स्ट्रेचर कहीं और व्यस्त है। परिजन इंतजार करने के लिए तैयार नहीं थे। इस कारण ऐसी घटना हुई। अस्पताल में स्ट्रेचर की कोई कमी नहीं है।
