जब भारतीय क्रिकेटर एवं IPL स्टार “शिवम् दुबे” ने “अंजुम खान” से किया निकाह!

ख़ास बात:भारतीय टीम के कई क्रिकेटरों ने पिछले कुछ सालों में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है यानी उन्होने शादी रचाई है. विराट कोहली, हार्दिक पंडया और हाल ही में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ शादी की. इसके बाद अब टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने भी शादी रचा ली है.
आपको बता दें कि शिवम दुबे ने अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ शादी कर ली है. शिवम दुबे ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी भी अपने फैन्स के साथ शेयर की है.
मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवम दुबे ने अंजुम खान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी रचाई है. उन्होने इसकी जानकारी खुद दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी साक्षा की है.
सोशल मीडिया पर उन्होंने मुस्लिम रीति-रिवाज से की जाने वाले निकाह की भी कई तस्वीरें अपने चाहने वालों के लिए शेयर की है.
We loved with a love which was more than love …
And now this is where our forever starts ❤️Just Married …
16-07-2021 #togetherforever pic.twitter.com/2SlVDNeO2h— Shivam Dube (@IamShivamDube) July 16, 2021
सोशल मीडिया पर हुए ट्रॉल:
हमेशा की तरह आसामाजिक तत्वों ने उनके मुस्लिम लड़की से शादी पर तो बड़ी खुशी जताई परंतु उनकी ये बात मिर्च की तरह लगने लगी की शिवम् दुबे ने मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह क्यों किया?
