वीआईपी के अमर पासवान होंगे बोचहां से एनडीए उम्मीदवार : शम्स आलम गुड्डू

प्रेस विज्ञप्ति:राजेश झा(ब्यूरो चीफ – बिहार/झारखंड) मुजफ्फरपुर, 21 जनवरी, वीआईपी अकलियती प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष शम्स आलम गुड्डू ने कहा है कि बोचहां विधानसभा उप चुनाव में पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के पुत्र अमर पासवान वीआईपी की ओर से एनडीए के उम्मीदवार होंगे। यह बातें आज शम्स आलम गुड्डू ने उस समय बताई जब वह अमर पासवान को वीआईपी के एस सी/ एस टी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा: शम्स आलम गुड्डू

 

शम्स आलम गुड्डू उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थे जिसमें अमर पासवान को एस सी/ एस टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई। उन्होंने बताया की बोचहां विधानसभा सीट एनडीए के घटक वीआईपी की थी और वीआईपी की ही रहेगी, गठबंधन की राजनीति में स्तरहीन बयान बाजी का कोई स्थान नहीं। हमारे नेता पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री मुकेश सहनी अपने दल के नेता एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं इसलिए वह भूतपूर्व विधायक मुसाफिर पासवान को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के विचार से ही अमर पासवान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, अमर पासवान मुकेश सहनी के अनुज हैं इसलिए उन्हें आशीर्वाद मिलना तय है।

शम्स आलम गुड्डू ने यह भी कहा कि हम बोचहां के मालिक मतदाता से भी यही अपील करेंगे की वह अपने प्रिय नेता स्वर्गीय मुसाफिर पासवान को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहती है तो अमर पासवान को अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा में भेजें ताकि वह गरीब गुरबों के साथ ही क्षेत्र के समस्याओं को भी विधानसभा में ले जाएं और इसका निराकरण करें।