मध्यप्रदेश के इस बैंक में निकली भर्ती, जानिए कैसे करे आवेदन
मध्यप्रदेश के राज्य सहकारी बैंक ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 25 जनवरी से शुरू कर दी गई है. अभ्यर्थी 25 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे. कुल खाली पदों की संख्या 129 है. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

बैंक में नौकरी करने के लिए तैयारी कर रहे युवा अभ्यर्थी के लिए मध्यप्रदेश के राज्य सहकारी बैंक ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 25 जनवरी से शुरू कर दी गई है. अभ्यर्थी 25 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे. कुल खाली पदों की संख्या 129 है. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को बता दें कि प्रत्येक पोस्ट के लिए योग्यता अलग-अलग है. ऐसे में आवेदन करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें.
Bank Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
एपेक्स बैंक की वेबसाइट apexbank.in पर जाएं.
यहां “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें.
अब “नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” के लिंक पर क्लिक करें.
मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
फोटो और साइन अपलोड करके भुगतान करें.
MP Apex Bank Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्तियां
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (महाप्रबंधक) – 13
प्रबंधक (लेखा) – 34
मैनेजर (प्रशासन) – 34
नोडल ऑफिसर – 12 पद
उप महाप्रबंधक (एसएम- I) – 03
सहायक महाप्रबंधक (एसएम-द्वितीय) 04
मैनेजर – 2
वित्त/लेखा (एमएम-I) – 02
प्रबंधक कानून (MM-I) 01
प्रबंधक आईटी (MM-I) 01
उप प्रबंधक वित्त / लेखा (एमएम-द्वितीय) 01
डिप्टी मैनेजर आईटी (एमएम-द्वितीय) – 01
उप प्रबंधक कृषि (एमएम-द्वितीय) – 01
उप प्रबंधक कानून (एमएम-द्वितीय) – 01
उप प्रबंधक (एमएम-द्वितीय) 01
उप महाप्रबंधक (एमएम-द्वितीय) 03
सहायक प्रबंधक कृषि (जेएम-आई) 01
सहायक मैनेजर आईटी (जेएम-आई) – 01
सहायक मैनेजर पीआरओ (जेएम-आई) – 01
सहायक प्रबंधक कांस्ट./रखरखाव. (जेएम-I) – 01
सहायक प्रबंधक सुरक्षा (जेएम-आई) – 01
सहायक मैनेजर जनरल (जेएम-I) – 12
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
नोटिफिकेशन 1
नोटिफिकेशन 2
Input:- News 18 Hindi
