Private Medical कालेज: अब थोड़े से पैसों में कर सकेंगे MBBS की पढ़ाई, सरकार करने जा रही है न्यी व्‍यवस्‍था

MBBS Admission in Bihar निजी मेडिकल कालेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई करना कितना महंगा है यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन अब निजी मेडिकल कालेज की फीस में भी मनमानी नहीं चलेगी। सरकार इन कालेजों के लिए शुल्‍क का निर्धारण करने जा रही है।

बिहार:निजी मेडिकल कालेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई करना कितना महंगा है, यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन अब निजी मेडिकल कालेज की फीस में भी मनमानी नहीं चलेगी। मेडिकल के स्‍टूडेंट वहां भी अपेक्षाकृत कम खर्चे पर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की ओर से निजी मेडिकल कालेजों में नामांकन फीस को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इस कमेटी में फीस निर्धारण को लेकर बिहार से एक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सीए आशीष रोहतगी को रखा गया था। एनएमसी ने कमेटी की अनुशंसा को स्वीकार कर फीस निर्धारण का नया गाइडलाइन जारी किया है।

Image-google I

अब एनएमसी तय करेगा निजी मेडिकल कालेजों की 50 प्रतिशत सीटों की फीस नेशनल मेडिकल कमीशन ने जारी की मेडिकल कालेजों में फीस को लेकर नई गाइडलाइन निजी मेडिकल कालेजों में फीस की निगरानी को लेकर मानिटर करेगा स्टेट एनएमसी फीस कमेटी

बिहार के निजी मेडिकल कालेज में सीट 

कटिहार मेडिकल कालेज, कटिहार                       150

माता गुजरी देवी मेमोरियल मेडिकल कालेज किशनगंज  100

नारायणमेडिकल कालेज एवं अस्पताल,सासाराम     150

लार्ड बुद्धा कोसी मेडिकल कालेज, सहरसा             100 मधुबनी मेडिकल कालेज, मधुबनी                        150 नेताजी सुभाष मेडिकल कालेज बिहटा                   100 श्रीनारायण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल सहरसा     150

आरडीजेएम मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर 150

 

 

 

 

input-jagrandainik