लता मंगेशकर का 92 वर्ष कि आयु में हुआ निधन। कोरोना की वजह से स्वर कोकिला हमारे बीच नहीं रही
भारत रत्न और सबसे पॉप्युलर सिंगर लता मंगेशकर का रविवार 6 जनवरी को कोरोना के कारण निधन हो गया है। वह 92 साल की थीं। लता की तबीयत पिछले महीने से खराब थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
मुंबई:92 साल की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Demise) आखिरकार जिंदगी से अपनी जंग हार गईं। लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन लता मंगेशकर का कोरोना की वजह से निधन हो गया। लता मंगेशकर ने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के साथ ही वो मीठे सुरों से सजी 6 दशकों का वो खूबसूरत सफर का भी अंत एकसाथ हो गया जिसे सिंगर ने अपनी आवाज से पिरोया था। हालांकि, 28 सितंबर 1929 को जन्मीं पूरे देश की चहेती लता मंगेशकर ने भले अपनी सांसें बंद कर ली हों लेकिन उनकी आवाज की वो मिठास हर धड़कन में हमेशा-हमेशा जिंदा रहेगी।

लता मंगेशकर में कोरोना के हल्के लक्षण थे जिसके बाद उन्हें 8 जनवरी शनिवार की रात ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनके हॉस्पिटलाइजेशन की खबर 11 जनवरी मंगलवार को सामने आई। उनकी उम्र को देखते हुए लता मंगेशकर को एहतियातन आईसीयू में रखा गया था। बीच में एक बार तबीयत बिगड़ने की भी खबर आई लेकिन इसके बाद उनकी हालत में सुधार की खबरों ने उनके करोड़ों फैन्स को तसल्ली दी। लोग लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे थे।
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीक समधानी लता मंगेशकर का इलाज कर रहे थे और उन्होंने सिंगर को निमोनिया होने की भी जानकारी दी थी। लता मंगेशकर के लेटेस्ट हेल्थ अपडेट में डॉक्टरों की ओर से जानकारी दी गई थी कि डॉक्टर इसी कोशिश में जुटे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
लता मंगेशकर के कुछ सदाबहार गानों की बात करें तो उनमें मुगल-ए-आज़म, ‘महल’ का गाना ‘आएगा आनेवाला’, फिल्म ‘वो कौन थी’ का गाना ‘लग जा गले’, ‘प्रेम पुजारी’ का गाना ‘रंगीला रे’, फिल्म ‘आंधी’ का गाना ‘तेरे बिना जिन्दगी से कोई शिकवा’, फिल्म ‘दिल अपना और प्रीत पराई’ का गाना ‘अजीब दास्तां है ये’, फिल्म ‘दो बदन’ का गाना ‘लो आ गई उनकी याद’, फिल्म ‘मेरा साया’ का गाना ‘तू जहां जहां चलेगा मेरा साया’, फिल्म ‘महबूब की मेहंदी’ का गाना ‘जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं, फिल्म ‘आशा’ का गाना ‘शीशा हो या दिल हो’, फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ का गाना ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ जैसे अनगिनत शानदार गानें शामिल हैं।
इनपुट: एनबीटी
