WWE के रेसलर ‘द ग्रेट खली’ भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल, मोदी सरकार की तारीफ में बांधे पुल

खली ने ऐसे वक्त में बीजेपी का दामन थामा है कि जब पांच रियासतों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं.

image source-google

दिल्ली: द ग्रेट खली के नाम से मशहूर रेसरल दलीप सिंह राना आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. WWE के रेसलर खली को आज दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई. खली हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं.

बीजेपी में शामिल होने के बाद खली ने वज़ीरे आज़म मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि मुल्क को पीएम मोदी के रूप में एक सही वज़ीरे आज़म मिला है. उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं.

खली ने ऐसे वक्त में बीजेपी का दामन थामा है कि जब पांच रियासतों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. इससे पहले पिछले साल खली ने सपा चीफ अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, तब अखिलेश ये उनकी क्या बात हुई थी, यह सामने नहीं आया था, लेकिन उनके सपा में जाने के कयास लगे थे.

गौरतलब है कि खली ने जालंधर में कुश्ती सिखाने के लिए एक अकादमी खोल रखी है. साढ़े सात फ़ुट की लंबाई और दो सौ किलो वज़न वाले द ग्रेट खली रियालिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि वे शो जीत नहीं पाए.

input: zeesalam