इंडियन ऑयल ने निकाली 137 पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में पाइपलाइन प्रभाग के विभिन्न स्थानों पर इंजीनियरिंग सहायक तथा तकनीकी अटेंडेंट के कुल 137 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2022 है.

image source-google

दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के पाइपलाइन प्रभाग द्वारा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओड़ीशा, छत्तीसगड़, असम, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हरियाणा राज्यों में पाइपलाइन प्रभाग के विभिन्न स्थानों पर इंजीनियरिंग सहायक तथा तकनीकी अटेंडेंट के कुल 137 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2022 है. अधिक जानकारी के लिए आईओसीएल की वेबसाइट https://iocl.com देखें.

पदों की संख्याः 137

योग्यता 

इंजीनियरिंग सहायक पद के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए.
तकनीकी अटेंडेंट पद के लिए दसवीं की परीक्षा पास होना जरूरी है. दसवीं के साथ ही उम्मीदवार के पास आईटीआई पास होना चाहिए, साथ में ट्रेड सर्टिफिकेट या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.

पे-स्केलः 25000 रुपये से 105000 रुपये.

आयु सीमा 
इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 26 साल है. उम्र की गणना 24 जनवरी 2022 के आधार पर की जाएगी. अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी को पांच साल, ओबीसी को तीन साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी.

चयन 
लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 27 मार्च है. लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे. 100 अंकों के लिए प्रश्न होंगे. प्रश्न को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा.

आवेदन शुल्क 
जनरल वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

ऐसे करें आवेदन 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट https://iocl.com पर जाएं. होमपेज पर रिलेटेड लिंक्स के लेटेस्ट जॉब ऑपनिंग पर क्लिक करें. अगले वेबपज पर Recruitment of Non-executives in Pipelines Division लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन देखें. ऑनलाइन आवेदन के लिए https://plapps.indianoil.in लिंक पर क्लिक करें.

महत्वपूर्ण तिथि 
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 18 फरवरी 2022 (शाम 6 बजे तक)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की संभावित तिथिः 14 मार्च से 27 मार्च 2022 तक
लिखित परीक्षा की संभावित तिथिः 27 मार्च 2022

input: ndtvindia