ये चीजें खाने से पिघल जाएगी पेट की चर्बी, घटने लगेगा वजन
मोटापे से पीड़ित लोगों को कई प्रकार की शारीरिक और मानिसक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जानिए वजन घटाने के टिप्स

जब भी बात वजन कम करने की होती है तो सबसे पहले दिमाग में सबसे पहले यह बात आती है कि इसकी शुरूआत कहां से करें? हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वजन घटाने का रूटीन आपकी रसोई से ही शुरू होता है. वजन घटाने के लिए आपको हेल्दी और संतुलित डाइट रूटीन के साथ-साथ एक्सरसाइज करनी चाहिए. ये दोनों कारक ही वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
लगातार घर में बैठकर काम करने से आपका भी वजन बढ़ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, यदि आप वजन कम (Weight Loss) करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो आपनी डाइट में कुछ हेल्दी मसालों, हर्ब्स को भी शामिल करना शुरू कर दें. नीचे हम आपको उन मसालों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो किचन में आसानी से मिल जाते हैं.
मसालों के फायदे
इन मसालों में कई ऐसे गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ ही वजन को भी कंट्रोल करते हैं. ये मसाले ना सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि कई क्रोनिक डिजीज (Chronic Disease) से भी आपको सुरक्षित रखते हैं. नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के साथ ही इन मसालों के सेवन से तेजी से वजन हो सकता है कम.
वजन घटाने वाले मसाले
मेथी
मेथी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है. आप मेथी दाना को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर खाएं. खाली पेट इसका सेवन करने से पेट की चर्बी और वजन कम करने में आपको मदद मिलेगी. मेथी दानों का सेवन प्रेग्नेंसी में करने से बचना चाहिए.
अदरक
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स, कई तरह के विटामिंस, मैंग्नीज आदि होते हैं, जो हमें मौसमी रोगों से बचाते हैं. अदरक का जूस, कच्चा चबाकर खाने से या फिर इसे सब्जी में डालकर, काढ़ा बनाकर नियमित सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त कर सकते हैं, जिससे वजन कम होता है.
दालचीनी
दालचीनी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो वेट लॉस प्रक्रिया को तेज करके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है. दालचीनी वाली चाय, काढ़ा या किसी सब्जी में मिलाकर इसका सीमित मात्रा में सेवन करें.
लौंग
लौंग भी वजन घटाने में आपकी मदद कर सकती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व कई रोगों से शरीर को बचाए रखता है. यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करके पाचन शक्ति को मजबूत करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है. हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी लौंग कम करता है.
सौंफ
सौंफ भूख को कम करने में मदद कर सकता है और इस तरह आप जरूरत से ज्यादा खाने की परेशानी से बच सकते हैं. आप सौंफ की चाय या फिर इसे सब्जी में यूज कर सकते हैं. इसके अलावा आप सुबह सबसे पहले सौंफ का पानी पी सकते हैं. सौंफ एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन ए, सी और डी से भी भरपूर होती है, जो हेल्दी रूप से वजन घटाने में मदद करती है.
input:zeenews
