दिल्ली में व्यक्ति ने पत्नी, समेत चार को मारी गोली, मौके पर ही तीन की मौत

दिल्ली के शकूरपुर गांव में एक व्यक्ति ने घरेलु विवाद में अपनी पत्नी साले व सलेज को लाइसेंसी रिवाल्वर से भून डाला। साला व सलेज घरेलु विवाद में सुलह कराने के लिए गए थे लेकिन आरोपित ने तीनों की गोलीमार कर हत्या कर दी।

image source-google

 

दिल्ली: दिल्ली के शकूरपुर गांव में सोमवार को घरेलु विवाद का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। विवाद में एक सख्स ने अपनी पत्नी, साला और उसकी पत्नी यानी सलेज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, घर की आपसी कलह को निपटाने के लिए पत्नी ने अपने भाई व भाभी को बुलाया था, जहां पर बात इतनी बढ़ गई कि सख्स ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी, साले व सलेज को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से भून दिया। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, समयपुर बादली इलाके में रंजिश में धारदार हथियार से गला रेतकर अधेड़ की हत्या कर दी गई। समयपुर बादली थाना पुलिस एफआइआर दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है। वह बादली इलाके में संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के पास झुग्गी में रहते थे और कबाड़ जमा करने का काम करता थे। उनकी पत्नी व तीन बच्चे जहांगीरपुरी इलाके में रहते हैं।

बताया जाता है कि पड़ोसी युवक झुग्गी का दरवाजा खुला देख कर अंदर गया तो बेड पर राजवीर खून से लथपथ पड़े थे। युवक ने आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो राजवीर का गला रेता हुआ मिला। पास में ही खून लगा सिलेंडर भी मिला। डीसीपी बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस बावत एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। मृतक के स्वजन से जानकारी हासिल की गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में राम निवास व बाबी के बारे में पता चला।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को रविवार को इलाके से दबोच लिया। दोनों राजवीर के साथ काम करते थे और पांच छह दिन पूर्व दोनों आरोपितों व राजवीर के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोक हुई थी। एक अन्य मामले में केशवपुरम इलाके में दो कारों के आपस में छू जाने को लेकर दो बुजुर्गों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस बाबत पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपित बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया है।

महाराजा अग्रसेन अस्पताल से शनिवार की सुबह करीब पौने 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग को मृत लाया गया है। मृतक की पहचान 61 वर्षीय खेम कुमार के रूप में हुई। वह केशवपुरम इलाके में परिवार के साथ रहते थे। जांच में पता चला कि वह अल्टो कार से पत्नी के साथ स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जा रहे थे। कालोनी के गेट पर उनकी कार एक ब्रेजा कार से सट गई।

ब्रेजा कार में सवार 61 वर्षीय मोहन लाल ने उन्हें अपशब्द कहा। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी तो खेम कुमार अपनी कार से बाहर निकल रहे थे कि वहां मोहन लाल आ गया और खेम कुमार का कालर पकड़ लिया, जिससे वह नीचे गिरकर बेहोश हो गए।

input:dainikjagran