Delhi EWS 2022-23 List दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट edudel.nic.in पर जारी
आज 26 अप्रैल 2022 मंगलवार को पहला ड्रा निकाला जाएगा। यह ड्रा नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस) वंचित वर्ग (डीजी) तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) की श्रेणी में दाखिले को होगा। ड्रॉ को लेकर शिक्षा निदेशालय ने पहले ही कार्यक्रम जारी कर दिया था। नए शैक्षणिक सत्र में दाखिले को लेकर 1.80 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालांकि कुछ आवेदन ऐसे भी हैं।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा आज शाम को 5 बजे तक ईडब्ल्यूएस, डीजी और सीडब्ल्यूएसएन के लिए पहली लिस्ट जारी होनी थी। लेकिन दिल्ली ईडब्ल्यूएस डीजी रिजल्ट 2022-23 में देरी होने के बाद आधिकारिक से करियर इंडिया ने संपर्क किया तो, बताया गया कि टेक्निकल दिक्कत के कारण, एडमिशन रिजल्ट जारी होने में देरी हो रही है। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा और आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर दिल्ली नर्सरी एडमिशन रिजल्ट की पहली लिस्ट अपलोड की जाएगी।

महत्वपूर्ण नोट: जिन बच्चों के नाम सूची में होंगे, उनका चयन किया जाएगा और उन्हें प्रवेश प्रक्रिया के लिए दिल्ली के विभिन्न स्कूलों में आवंटित किया जाएगा। यदि किसी बच्चे का नाम पहली लिस्ट में नाम नहीं है तो, वह परेशान ना हों। डीओई दिल्ली कम्प्यूटरीकृत ड्रा के आधार पर दूसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी।
