ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी ने की नागरिकों से शांति की अपील।

भारत सर्वधर्म सम्मान का देश, सरकार एक तरफा करवाई न करें: डॉक्टर नौहेरा शैख

नई दिल्ली:ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी (एमईपी) देश के सभी नागरिकों से शांति और संवेदनशीलता की अपील करती है।अपने अपील में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नौहेरा शैख ने कहा की, हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की प्रचलित भारतीय परंपरा के साथ-साथ सभी लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं। हम अपने नागरिकों के जीवन और खुशी को महत्व देते हैं।

हम भारत के सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे देश में आंतरिक संघर्षों के कारण होने वाले नुकसान के प्रति सचेत रहें।
भारतीय होने के नाते हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और विविधता पर गर्व है।

इसलिए एमईपी सभी से स्थिति की जटिलताओं और संवेदनशीलता को समझने और राष्ट्र की शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता है।

डॉक्टर नौहेरा शैख ने कहा की, सरकार सबके साथ समान व्यवहार करे ताकि सबको भारत के कानून व्यवस्था पर विश्वास हो। हम एक तरफा करवाई के विरुद्ध हैं और न्याय प्रणाली पर यक़ीन करते हैं।