समाज के वंचित लोगों को न्याय दिलाना हमारा मूल उद्देश्य है: सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट इरशाद अहमद
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता इरशाद अहमद ने अपना एक और कार्यालय अंसारी रोड, दरियागंज में बनाया है। दिल्ली के वॉल सिटी में न्याय सब के लिए उद्देश्य से आज कार्यलय का उद्धघाटन किया गया। इस अवसर पर समाज विभिन्न वर्ग से जुड़े बड़ी संख्या में पत्रकार, वकीलों, समाज सेवियों, शिक्षा जगत एवम राजनेताओं से जुड़े लोग उद्धघाटन समारोह में पहुंचे। आप को बता दें की उद्धघाटन के अवसर पर समाजसेवी और वरिष्ठ वकील सुप्रीम कोर्ट इरशाद अहमद ने संवादाता जर्नलिज्म टुडे से कहा कि हमारा उद्देश्य यही है की बहुत पैसे वाले तो अपने अधिकार के लिए बड़े बड़े वकील को हायर कर लेते हैं परन्तु जब कभी गरीब व्यक्ति किसी बेगुनाही में फंस जाते हैं या अनजाने में किसी जुर्म के शिकार होते हैं तो उनको उस समय वकील की ज़रूरत होती है लेकिन गरीब होने या अनजान होने की वजह से वह जेलों में भेज दिए जाते हैं। ऐसे हर उस व्यक्ति के लिए हमारी टीम निशुल्क सेवा प्रदान कर के न्याय दिलाने के कोशिश करेगी इसी उद्देश्य से वॉल सिटी दिल्ली में इस कार्यालय को खोला गया है। उन्हों ने बहुत दिल्ली के दूसरे छेत्र में भी ऐसे और कार्यालय बनाए जायेंगे ताकी अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाभ मिल सके।
संवादाता से बात करते हुए कहा कि कार्यालय को खोलने का उद्देश्य गरीबों, वंचितों और मजदूरों को कानूनी सहायता प्रदान करना है। कई बार देखा जाता है कि कानूनी प्रक्रिया में कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिससे वे फीस नहीं भर पा रहे हैं। जिससे अच्छे वकील नहीं कर पा रहे हैं। वकील नहीं रख पाने के कारण न्याय या तो देरी से होता है या न्याय से वंचित होता है।
कई बार युवा गलत तरीकों से फंस जाते हैं। इन युवाओं के लिए कानूनी प्रक्रिया में कोई अच्छा वकील नहीं है। ऐसे लोगों की नि:शुल्क सहायता की जाएगी। मेरा मानना है कि सभी को न्याय का अधिकार है। मैं यह ईमानदारी से करूंगा।
