लालू की तरह नितीश भी जेल में होंगे, 50 सीट वाले बयान पर BJP का पलटवार

पटना: जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने जहां भारती जनता पार्टी को 2024 के चुनाव में 50 सीटों पर समेट देने की बात कही है वहीं बीजेपी ने इसे लेकर जेडीयू पर पलटवार किया है। बीजेपी ने दावा किया कि बहुत जल्द नीतीश कुमार भी लालू प्रसाद यादव की तरह जेल में होंगे।

बिहार विधा नसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्हों ने भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है और उनका कहना है कि वो भी बहुत जल्द आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरह जेल में होंगे। आप को बता दें कि जिस दिन से नितीश कुमार ने बीजेपी को तलाक़ दिया है और आरजेडी के साथ मिल्कर फिर से मुख्तमंत्री पद पर आसीन हैं तभी से बीजेपी के नेता के बोल बिगड़ने लगे हैं। भाजपा के साथ नितीश कुमार की सरकार जब चल रही थी तो नितीश कुमार बहुत साफ़ सुथरा छवि के नेता थे अचानक बीजेपी को बिहार में सत्ता से उखाड़ फेंकना जैसे अचानक नितीश कुमार में खराबी उत्पन्न हो गई है। राजनीति में ऐसा ही होता है। कल तक घोर विरोधी भी तारीफ़ करते नहीं थकता जब सत्ता में साझेदार बन जाता है।