सबको मिलकर दिल्ली ठीक करनी है बीजेपी और कांग्रेस का भी सहयोग चाहता हूं: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्य्मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि जिन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट नहीं किया, पहले उनके काम करवाऊंगा।
नई दिल्ली: एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत पर आज पार्टी मुख्यालय नई दिल्ली में कार्यकर्ताओ को संबोधन करते हुए कहा कि दिल्ली एमसीडी को ठीक करने में आप सभी का सहयोग लेंगे। सबको मिलकर काम करना है। सभी पार्टियों से कहता हूं कि अब राजनीति इलेक्शन तक थी अब दिल्ली को मिलकर सुंदर बनाना है। सबको मिलकर दिल्ली ठीक करनी है। बीजेपी का भी सहयोग चाहता हूं और कांग्रेस का भी सहयोग चाहता हूं। सबके सहयोग और लोगों के आशीर्वाद से ही मिलकर दिल्ली को ठीक करूंगा। अब जो 250 पार्षद जीत के आए हैं वह किसी पार्टी के नहीं हैं केवल दिल्ली के पार्षद हैं। आज के बाद सभी पार्टियां सहयोग करेंगी। जिन लोगों ने वोट दिया, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। जिन्होंने वोट नहीं किया, पहले उनके काम करवाऊंगा।
सिसोदिया ने “आप” को बताया सबसे बड़ी ईमानदार पार्टी।
एमसीडी में 15 साल से राज कर रही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को आज ईमानदारी व काम ने हरा दिया। दिल्लीवासियो ने अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हमें दिल्ली को साफ सुथरा और सुंदर बनाने की बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आइए सब साथ मिलकर काम करे ताकि दिल्ली को देश का सबसे बेहतरीन शहर बनाया जा सके।
सीएम केजरीवाल बोले- आई लव यू टू
आज दिल्ली के बेटे अपने भाई को दिल्ली की सफाई की जिम्मेदारी, भ्रष्टाचार दूर करने और पार्कों को ठीक करने की जिम्मेदारी दी है। इतने प्यार और विश्वास दिया। पूरी कोशिश करूंगा कि आपके भरोसे को कायम रखूंगा। आई लव यू टू। जितने उम्मीदवार जीते हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई। आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय को भी बधाई। हारने वालों को मायूस नहीं होना।
