दिल्ली के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अब 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त: अरविंद केजरीवाल
मोहल्ला क्लिनिक: नए साल से 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त, स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी मंजूरी।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार 1 जनवरी 2023 से अपने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त करेगी। दिल्ली एमसीडी चुनावों (Delhi MCD Election) में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार (AAP) नए साल पर दिल्लीवासियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों में 1 जनवरी 2023 से 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त होंगे। स्वास्थ्य विभाग के इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंजूरी दे दी है।
दिल्ली में 1 जनवरी 2023 से मोहल्ला क्लीनिक (Mohalla Clinic) और सरकारी अस्पतालों में 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ़्त में करा सकेंगे, इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब दिल्लीवासी सभी मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल में 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त में करा सकेंगे।
