आज दिल्ली में भव्य कार्यक्रम में ग़ालिब सम्मान समारोह का आयोजन।

गालिब इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के अंतर्गत इंटरनेशनल गालिब सम्मान मिलने वाले सभी सम्मानित नामित सदस्यों को ग़ालिब इंस्टिट्यूट नई दिल्ली के सभागार में सम्मानित किया जाएगा: डॉ. इदरीस अहमद

डॉ. इदरीस अहमद, डायरेक्टर गालिब इंस्टीट्यूट

जर्नलिज्म टुडे संवाददाता

नई दिल्ली:अंतरराष्ट्रीय ग़ालिब सेमिनार का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उसी उत्साह पूर्वक से आयोजन किया जा रहा है। ग़ालिब इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ इदरीस अहमद ने संवाददाता को बताया कि इस साल भी हम हर वर्ष की साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान और समाज के महापुरुषों जिन्हों ने गालिब पर अमूल्य कार्य कार्य किया है हम उनको सम्मानित करेगें।

डॉ. इदरीस अहमद ने कहा कि इस साल भी अंतरराष्ट्रीय गालिब सेमीनार उसी भव्यता के साथ मनाए जाएंगे। शाम को गजल, मुशायरा व कथावाचन का आयोजन होगा। सेमिनार का उद्घाटन सत्र आज 16 दिसंबर को शाम 5:30 बजे गालिब हाउस में होगा। सेमिनार का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध अंग्रेजी विद्वान प्रो. हरीश त्रिवेदी करेंगे। संगोष्ठी का मुख्य भाषण ग़ालिब संस्थान के सचिव प्रो. सिद्दीक़ुर रहमान क़दवई देंगे। इस अवसर पर साहित्य जगत में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अकादमिक व्यक्तित्वों की सेवा में प्रमुख पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिन लोगों को प्रमुख पुरस्कार दिए जा रहे हैं, उनमें उर्दू शोध और आलोचना के लिए प्रो. कुद्दूस जावेद, फारसी शोध और आलोचना के लिए प्रो. अहसान अल-जफर, उर्दू नसर के लिए प्रो. इब्न कंवल, उर्दू कविता के लिए डॉ. बशीर बद्र, महमूद उर रहमान फारूकी शामिल हैं। प्रोफेसर सैयद जिल्लुर रहमान को उनकी समग्र सेवाओं के लिए दिए जाएंगे।