खूबसूरत ज्वेल्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2022 से कई हस्तियां सम्मनित।

हमारी संस्था ने नवांकुर कालाकारों को जिनमें टेलेंट्स हैं उनको प्रोत्साहित करने के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया कराने का भी एक प्रयास किया है: यूसुफ शैख


हरेश उपाध्याय की रिपोर्ट
नई दिल्ली:लाजपत नगर में लाजपत भवन आडिटोरियम में मिराज एंटरटेनमेंट ग्रुप के सौजन्य से “अवार्ड नाइट व फैशन शो तथा वाॅलीवुड नाइट” का भव्य कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ श्रीगणेश व सरस्वती वंदना से हुआ। इस शानदार इवेंट ज्वेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर युसूफ शेख ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 2022 के लिए “खूबसूरत ज्वेल्स आफ इंडिया अवार्ड” से उन विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया हैं जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में अपनी मेहनत व टेलेंट की बदौलत यश और कीर्ति अर्जित की है।

इस लिए हमारी संस्था ने नवांकुर कालाकारों को जिनमें टेलेंट्स हैं उनको प्रोत्साहित करने के लिए एक प्लेटफार्म मुहैया कराने का भी एक प्रयास किया है। इस शानदार समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल, अरविंद त्रिपाठी (गुरुजी) व ग्वेस्ट आफ हाॅनर अतुल सिंघल,आसाम व नागालैंड के राज्यपाल के मीडिया प्रभारी/एडवाइजर, दिव्य सेठी, डिप्टी कमिश्नर आफ दिल्ली (कस्टम व एक्साइज) विनोद कुमार एडिटर होजरी टाइम्स, जावेद रहमानी, एडिटर इन चीफ जर्नलिज्म टुडे ग्रुप, चौधरी अफज़ल नदीम शाह मुख्य संपादक राजनीतिक वार्ता, सईद अहमद, एडीटर वेब वार्ता न्यूज एजेंसी, गायक होंठों मस्त, मोहम्मद यमन व अली खान,फैंशन विशेषज्ञ जयंत एंड जीतिका, इवेंट मैनेजर राजेश शर्मा व रिचा शर्मा, प्रोडक्शन से पवन कुमार,सोनू खान व कमल पाशा,फैशन डिजाइनर जीतिका,प्रतिभा व एकता अखौरी,शो स्टाॅपर के रूप में श्रीमती आंचल शर्मा व मिसेज इंडिया प्लानेट व मिसेज दिल्ली-एनसीआर-2022 डायरेक्टर 7 प्राइमेक्स और फोटोग्राफी एंड वीडियोग्राफी के लिए सीमा डोगरा व पवन कुमार,मेकअप एंड हेयर के लिए मेघा ठाकुर तथा मंच/डायस का बखूबी संचालन करने वाले मिस्टर आंनद व कश्फी शमैल ने तो सितारों की शाम के वातावरण में समां बांध दिया।

इस समारोह में,पीआरओ राजेश दत्त शर्मा का भी खासा सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में,संगीत की सुनहरी शाम में शरीक व फैशन के सितारों तथा तमाम आंगतुकों व मेहमानों का मिराज एंटरटेनमेंट ग्रुप के प्रमुख युसूफ शेख ने शुक्रिया अदा किया।