Aadhaar-Voter ID Linking: टेंशन खत्म, घर बैठे आधार को करें वोटर आईडी कार्ड से लिंक।
Aadhaar-Voter ID Linking: आधार-वोटर आईडी कार्ड को NSVP पोर्टल पर जाकर लिंक किया जा सकता है।
नई दिल्ली: 18 साल से ज्यादा की उम्र वाले सभी भारतीयों को वोट करने का अधिकार है। देश में एक शख्स, एक वोट (One Person, One Vote) के आधार पर चुनाव में वोट किए जाते हैं। अगर किसी के पास एक नाम से ही मल्टीपल वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Cards) हैं तो यह गैर-कानूनी है। इस तरह की चीजों को रोकने के लिए ही भारत सरकार ने इंडिविजुअल वोटर आईडी कार्ड (EPIC) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) के साथ लिंक करने जैसा जरूरी कदम उठाया है।
आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया।
Aadhaar- EPIC (वोटर आईडी कार्ड) को NVSP पोर्टल (National Voter’s Service Portal) पर जाकर लिंक किया जा सकता है। जानें आधार-वोटर कार्ड को मल्टीपल चैनल के जरिए लिंक कैसे करें…
एक RTI द्वारा चुनाव आयोग ने हाल ही में यह जानकारी दी है कि देश में 54.32 करोड़ आधार कार्ड को अभी तक मतदाता पहचान पत्र यानी वोटर आईडी कार्ड से लिंक नहीं किया गया है। आधार कार्ड एक यूनिक आईडी (Unique ID) होती है जिसे देश में हर व्यक्ति के लिए पहचान-पत्र के तौर पर जारी किया जाता है। आधार कार्ड में एक नागिरक की बायोमीट्रिक इन्फर्मेशन जैसे फिंगरप्रिंच और आइरिश स्कैन जैसी जानकारी दर्ज की जाकती है। कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक आधार कार्ड ही रख सकता है। आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कराकर कोई भी नागरिक नकली और मल्टीपल वोटर आईडी कार्ड नहीं रख पाएगा। हम आपको बता रहे हैं वो तरीका जिससे आप Aadhaar-Voter ID Card को लिंक कर सकते हैं।
आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया
Aadhaar- EPIC (वोटर आईडी कार्ड) को NVSP पोर्टल (National Voter’s Service Portal) पर जाकर लिंक किया जा सकता है। जानें आधार-वोटर कार्ड को मल्टीपल चैनल के जरिए लिंक कैसे करें…
NVSP Portal के जरिए आधार-वोटर आईडी कार्ड को यूं करें लिंक (Linking on NVSP Portal)
सबसे पहले भारत सरकारी की आधिकारिक NVSP वेबसाइट पर जाएं और फिर अपना राज्य, जिला और पर्सनल डिटेल जैसे नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम एंटर करें।
सारी जानकारी भरने के बाद Search बटन पर क्लिक करें। इसके बाद अगर आपकी जानकारी सरकारी डेटाबेस में उपलब्ध जानकारी से मेल खाती है तो आपकी डिटेल स्क्रीन पर दिखेंगी।
स्क्रीन पर बांयी तरफ Feed Aadhaar No ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
सभी जानकारी ठीक से भरन के बाद submit पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर आपको एक नोटिफिकेशन दिखेगी, जिसमें आपके आधार और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने के आवेदन को सफलतापूर्वक रजिस्टर करने की जानकारी होगी।
