इंदौर नगर निगम ने तिरंगे के रंग दिया फुटपाथ, वायरल फोटो पर सपा और कांग्रेस नेता ने कसा तंज
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुये कहाकी ये शर्मनाक तस्वीर मध्य प्रदेश के इंदौर से आई है, रंगों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा ने पुल के फुटपाथ को तिरंगे के कलर से सजाया है, जी क्या इन रंगों का स्थान यही है ??

इंदौर : प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर इंदौर में कई तरह की तैयारियां की गई। इसी क्रम में इंदौर नगर निगम इंदौर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में फुटपाथ को भी रंग दिया। जिसको लेकर कांग्रेस सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी और समाजवादी पार्टी के नेता राजीव राय ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर हमला बोला। वहीं, आम सोशल मीडिया यूजर्स ने भी बीजेपी पर कटाक्ष किया।
सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फुटपाथ को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि रंग को लेकर सियासत करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगे का अपमान किया है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन चल रहा है। जिसमें 70 देशों से 35 सौ से अधिक प्रवासी हिस्सा ले रहे।
