जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी में बीईबी का स्वर्ण जयंती समारोह।

बी ई बी के एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी शौकत मुफ्ती ने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह बुधवार 8 फरवरी 2023 को जामिया हमदर्द कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान विशिष्ट अतिथि के तौर उपस्थित करेंगे।

बी ई बी के एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी शौकत मुफ्ती।

नई दिल्ली (जर्नलिजम टुडे ब्यूरो) स्वर्गीय हकीम अब्दुल हमीद द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान जामिया हमदर्द ने बिजनेस एंड एंप्लॉयमेंट ब्यूरो (बीईबी) के 50 साल पूरे होने पर जश्न पूरा कर लिया है। स्वर्ण जयंती समारोह बुधवार 8 फरवरी 2023 को जामिया हमदर्द कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान विशिष्ट अतिथि के तौर उपस्थित करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. करण सिंह और डॉ. सैयद फारूक भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जामिया हमदर्द के कुलपति हम्माद अहमद करेंगे। इस कार्यक्रम में जामिया हमदर्द के उप कुलपति प्रोफेसर अफशार आलम भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी बीईबी के कार्यकारी सचिव शौकत मुफ्ती ने दी है। इस अवसर पर शौकत मुफ्ती ने जर्नलिजम टुडे संवाददाता से बात करते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि बी ई बी की स्थापना स्वर्गीय हकीम अब्दुल हमीद ने 1972 में लोगों को हुनरमंद बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी और यह तब से निरन्तर उनके सपनों को साकार करने का प्रयत्न किया जा रहा है। जिस में हम बहुत तेज़ी से सपनों को साकार कर रहे हैं। आशा करता हूं कि या स्वर्ण जयंती समारोह शिक्षा के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान निभाएगा।