BBC के दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी, दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस पहुंची इनकम टैक्स की टीम।

पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है।अघोषित आपातकाल— Congress (@INCIndia)

0 352
Photo Source: Google

नई दिल्ली: दिल्ली-मुंबई में BBC दफ्तर पर इनकम टैक्स का सर्वे, पूरा ऑफिस सील, मोबाइल जब्त किए गए। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने मुंबई और दिल्ली स्थित बीबीसी दफ्तर पर को किया सील। दिल्ली-मुंबई में BBC दफ्तर पर इनकम टैक्स का सर्वे, पूरा ऑफिस सील, मोबाइल जब्त किए गए। दिल्ली स्थित बीबीसी ऑफिस।आयकर विभाग ने मंगलवार को दिल्ली और मुंबई में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के परिसरों में कथित कर चोरी और अंतरराष्ट्रीय कर और टीडीएस लेनदेन से संबंधित अनियमितताओं के संबंध में सर्वेक्षण किया। यह सर्वेक्षण सुबह करीब 11 बजे सर्वे शुरू हुआ। आयकर विभाग की टीम दफ्तर के अंदर कंप्यूटर डाटा की जांच कर रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, बीबीसी दफ्तर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। कर्मचारियों के फोन को भी जब्त किया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी लंदन मुख्यालय को दे दी गई है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में तलाशी नहीं, बल्कि सर्वेक्षण किए जा रहे हैं।’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कराधान और स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) लेनदेन से संबंधित अनियमितताओं की जांच के लिए कर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। दिल्ली में बीबीसी कार्यालय के गेट बंद कर दिए गए और किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारी, कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विश्लेषण किया गया।

इस बीच इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधा और कहा, ‘यहां, हम अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां, सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी हुई है। विनाशकाले विपरीत बुद्धि’।

पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है।अघोषित आपातकाल

— Congress (@INCIndia)

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री सीरीज के वीडियो को YouTube पर ब्लॉक कर दिया गया था। इसके साथ ही BBC डॉक्यूमेंट्री के YouTube लिंक शेयर करने वाले ट्वीट भी ब्लॉक किया गया था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कई YouTube वीडियो को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.