हाला कमर ने दिल्ली न्यायिक सेवा 2022 में सराहनीय सफलता प्राप्त किया।

पटना: पूर्व अपर सचिव एवं समतुल्य पदों पर उत्क्रमित अपर समाहर्ता मधेपुरा अबरार अहमद कमर की सुपुत्री हाला कमर ने दिल्ली न्यायिक सेवा 2022 की परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने डॉन बॉस्को एकेडमी पटना से वर्ष 2010 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली से बीए, एलएलबी और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है। उनकी बड़ी बहन सादा कमर बिहार के सरकारी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी हैं उनके छोटे भाई शम्सुर रहमान ने एनआईटी अरुणाचल प्रदेश से कंप्यूटर विज्ञान में बीटेक किया है तथा अभी बहरैन में वरिष्ठ प्रोडक्ट विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। हाला कमर की यात्रा इतनी सुगम नहीं रही थी उन्होंने इससे पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा दो बार अपने गृह प्रदेश बिहार की न्यायिक सेवाओं की प्राथमिक और मुख्य परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर साक्षात्कार भी दिया था। परन्तु हाला कमर ने धैर्य नहीं खोया उन्होंने परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ अपने पति अधिवक्ता मोहम्मद सैफ इस्लाम संग दिल्ली स्थित न्यायालयों में अपनी वकालत की प्रैक्टिस भी जारी रखी और अपनी निरंतर कोशिशों परिश्रम लगन और समर्पण के कारण दिल्ली न्यायिक सेवा 2022 की परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त हासिल की है। हाला कमर न्यायिक सेवा में जाने वाली इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।