बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा एम्स की घोषणा की। दरभंगा एम्स का निर्माण 1264 करोड़ रूपए के लागत से किया जायगा। जिस में प्रतिदिन 2500 मरीजों का इलाज, 750 बेडों का प्रबन्ध,15 से अधिक सुपर स्पेशलिटी डिपार्टमेंट समेत दरभंगा एम्स में सुविधाएं प्रदान होंगी।
कांग्रेस नेता नासीर हुसैन चाँद ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कूशल नेतृत्व मे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ रहा है।
नई दिल्ली: खैंरी बाँका बिस्फी प्रखण्ड मधुुबनी के निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नासीर हुसैन चाँद ने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को बधाई दिया है। कॉन्ग्रेस नेता ने देश और भविष्य का एक अच्छा मुख्यमंत्री बताया है। कांग्रेस नेता नासीर हुसैन चाँद ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कूशल नेतृत्व मे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार बहुत आगे बढ़ रहा है। बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं का ज़मीन पर कार्य हो रहा है। नीतीश कुमार ने घोषणा की है की बहुत जल्द दरभंगा एम्स अस्पताल का निर्माण 1264 कड़ोर के लागत से होगा। जिस में प्रतिदिन 2500 मरीजों का इलाज और यह एम्स अस्पतल 750 बेडों का होगा। अस्पताल के अंदर लगभग 15 से अधिक सुपर स्पेशलिटी डिपार्टमेंट का प्रबंध होगा। कांग्रेस नेता ने बताया की अब बिहार की जनता को अच्छे इलाज के लिए दिल्ली भागना नहीं पड़ेगा। यह स्वास्थ के छेत्र में मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार का बिहार की जनता को बड़ा उपहार से कम नहीं है। जिस में गरीब और हर वर्ग के लोगों का इलाज होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस से गरीबी जनता को प्राइवेट अस्पताल से छूटकारा भी मिलेगा। कांग्रेस महागठबंधन के नेतृत्व मे विकास प्रगती पर है इसीलिए बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को बधाई के पात्र हैं।
