बी. ई. बी और एमपी द्वारा जॉब ड्राइव 20 मई को वॉल सिटी में।

बी ई बी के एक्जीक्यूटिव सेक्रेट्री शौकत मुफ्ती ने बताया है की यह जॉब ड्राइव 20 मई शनिवार सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हमदर्द बिल्डिंग, आसफ अली रोड पर होगी। उन्हों ने बताया की इस में रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ़्त रखा गया है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा ज़रूरतमंद इस का लाभ उठा सकें।

नई दिल्ली: बिजनेस एंड एंप्लॉयमेंट ब्यूरो (बीईबी) ने एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एमपी) के साथ एक बार फिर जॉब ड्राइव का आयोजन करने का फैसला किया है। यह जॉब ड्राइव 20 मई को शनिवार के दिन हमदर्द बिल्डिंग आसफ अली रोड पर होगी इसमें कई मल्टीनेशनल कंपनियां भाग ले रही हैं। उम्मीदवारों की काबिलियत दसवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक होनी चाहिए। यह जॉब ड्राइव सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन की कोई फीस नहीं होगी। बीईबी एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी शौकत मुफ्ती ने संवाददाता को बताया कि इससे पहले हम लोग 5 मर्तबा जॉब ड्राइव जॉब फेयर और मेगा जॉब फेयर का आयोजन कर चुके हैं जो उम्मीद से ज्यादा कामयाब हुआ है। इनमें हजारों की तादाद में उम्मीदवारों ने भाग लिया जिनमें सैकड़ों लोगों को अब तक रोजगार मिल चुका है। उन्होंने बताया कि बी ई बी का स्थापना स्वर्गीय हकीम अब्दुल हमीद ने इसी मकसद से किया था के लोगों को रोजगार से जोड़ा जाए और हम उनके कार्य और मिशन पर लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सोचा है कि इस बार यह जॉब ड्राइव पुरानी दिल्ली के लोगों के लिए भी किया जाए क्योंकि यहां भी बहुत पढ़े-लिखे और हुनर रखने वाले लोग रहते हैं लेकिन उनको नौकरी नहीं मिल रही है। यह पुरानी दिल्ली के लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है। नौकरी की तलाश में लोग कई बार गलत लोगों के चक्कर में फंस जाते हैं ऐसे लोगों को उनके छेत्र में जाकर के यह अवसर बी ई बी प्रदान कर रही है। यह वॉल सिटी के लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है। हम तमाम लोगों से उनके माता-पिता से यह अनुरोध करते हैं कि मेगा जॉब ड्राइव में ज्यादा से ज्यादा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी मनपसंद की नौकरी पाएं।