राहुल गांधी की सांसद सदस्यता लौटी। अब जल्द संसद में नज़र आएंगे।

अभी थोड़ी देर में राहुल गांधी संसद के लिए निकलेंगे।

नई दिल्ली। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। आप को बता दें की केरल के वायनाड से राहुल गांधी सांसद के तौर पर प्रतिनिधि कर रहे हैं। राहुल गांधी के आज ही संसद पहुंचने की अटकलें लगाई जा रही है। कांग्रेस नेता अथवा कार्यकर्ता में उनकी सदस्यता वापसी को लेकर बहुत बेसबरी से इंतज़ार किया जा रहा था आज वह इंतज़ार अब खत्म हो चुका है। आल इंडिया माइनरिटिज डिपार्टमेंट कांग्रेस के चेयरमैन और राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी की सदस्यता वापसी पर कहा की सदस्यता उनकी वापसी करने में बहुत विलंब हुआ है परंतु माननीय उच्चतम न्यायालय का आदेश था तो पालन करना ही था। अब हमारे नेता सांसद में आएंगे। उनका संसद में इंतज़ार सत्तापक्ष के नेता भी कर रहे हैं और वह भी उन्हें सुनना चाहते हैं।

इस लिए लोकसभा की कार्यवाही में राहुल गांधी शामिल होंगे। उधर, इस फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राहुल की संसद सदस्यता की बहाली को लेकर अब तक क्या हुआ…

4 अगस्त : सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात कर उनसे राहुल की सदस्यता बहाल करने का आग्रह किया था। स्पीकर ने चौधरी से कहा था कि सुप्रीम कोर्ट से आदेश मिलने के बाद ही वह इस पर फैसला करेंगे।