महिला आरक्षण का मेरा 20 साल पुराना सपना, राष्ट्रऋषि नरेंद्र मोदी ने पूरा किया, धन्यवाद प्रधानमंत्री जी : डॉक्टर नौहेरा शेख़
प्रधानमंत्री जी ने को कहा वो किया, हमारी पार्टी सांसदों का स्वागत समारोह करेगी : बिजेंद्र कुमार मिश्रा।
नई दिल्ली: डॉक्टर नौहेरा शेख़ की 20 वर्ष की सपना और ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी का 10 वर्ष की संघर्ष और प्रार्थना की वजह आज इस नए भारत में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) 2023 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्यसभा में ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक पारित होते ही अध्यक्ष नौहेरा शेख और ऑल इंडिया महिला एम्पावरमेंट पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य जश्न मनाने में जुट गए।
एमईपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नौहेरा शेख़ ने कहा की यह ऐतिहासिक कानून लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है, जो भारत में लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम हमारे विधायी निकायों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के समर्थन में प्रधान मंत्री के अटूट प्रयासों की सराहना करते हैं।
एमईपी के राष्ट्रीय महासचिव बिजेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा की, संसद के उच्चसदन ने 128वें संविधान संशोधन विधेयक, जिसे नारी शक्ति वंदन विधेयक के नाम से भी जाना जाता है, पर विचार-विमर्श के लिए एक दिवसीय सत्र आयोजित किया। विधेयक को जबरदस्त समर्थन मिला और 215 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया, जो भारतीय राजनीति में महिलाओं को सशक्त बनाने की एकीकृत प्रतिबद्धता का संकेत है।
दिल्ली के एक निजी होटल में आयोजित इस जश्न के कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक पृष्ठभूमियों से हस्तियों की भारी भीड़ उमड़ी। इसने लैंगिक प्रतिनिधित्व की दिशा में देश की प्रगति में इस ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) 2023 कानून के महत्व को स्वीकार करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नौहेरा शेख ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “यह भारत की प्रत्येक महिला के लिए गर्व और सशक्तिकरण का क्षण है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) 2023 का पारित होना महिलाओं को सर्वोच्च विधायी निकायों में उनका प्रतिनिधित्व प्रदान करने की हमारे देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि, इस ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के दौरान बहुत सारे लोग सदन से भाग गए, वही भागे जो महिलाओं को, बहनों और बीबियों को धार्मिक भावनाओं के आड़ में और सामाजिक डर को दर्शा का हमेशा नीचा दिखाया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डार्विन ग्रुप के चेयरमैन श्री अजय हरनाथ सिंह जी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित करने में योगदान देने वाले सभी सांसदो के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं। अमृतकाल में भारत के राजनीतिक परिदृश्य में महिला प्रतिनिधित्व में वृद्धि के सकारात्मक प्रभाव को देखने के लिए उत्सुक है।
नरेला के पूर्व विधायक नीलदमन खत्री जी ने भारत माता की चित्र ऑल इण्डिया महिला एंपावरमेंट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नौहेरा शेख़ को भेंट किया। उन्होंने कहा की, लैंगिक समानता के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रतिबद्धता की सराहना पूरी दुनिया में हो रही है।
प्रो दिव्या तंवर ने कहा की पार्टी के एक शुभचिंतक के रूप में, मैं महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने से उत्साहित हूं।
बैजनाथ धाम के महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी महाराज जी ने कहा की, यह उपलब्धि महिलाओं के अधिकारों और प्रतिनिधित्व की वकालत करने के लिए महिला एंपावरमेंट पार्टी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
प्रीतमजी महाराज जी ने कहा की, हमारा मानना है कि यह महिला आरक्षण विधेयक अधिक समावेशी और न्यायसंगत राजनीतिक का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर वारा प्रसाद जी ने कहा की, “हम महिला आरक्षण विधेयक को सफल बनाने में उनके दृढ़ समर्थन और नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
पुर्व न्यायमूर्ति आर माधव राव ने कहा की, हमारे देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए डॉक्टर नौहेरा शेख़ समर्पण सराहनीय है। यह ऐतिहासिक क्षण उनके दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है।
