सिंगर समर खान का न्यू सांग ‘तुम’ दिल्ली में हुआ रिलीज।

फे़स फिल्म्स द्वारा निर्मित सांग ‘तुम’ युवा वर्ग को आएगा अधिक पसंद : डॉ० मुश्ताक अंसारी

नई दिल्ली। फेस ग्रुप के अधीन कार्यरत फे़स फिल्म्स द्वारा निर्मित न्यू लव सांग ‘तुम’ को श्री हंस आर्ट एंड क्रिएशन के ऑफिशिएल चैनल पर रिलीज किया गया। रिलिजिंग पार्टी कमला नगर स्थित वी-वी-आर- कैफे़ में आयोजित की गई जहां सब्जी मंडी थानाध्यक्ष राम मनोहर मिश्रा, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० मुश्ताक अंसारी, जर्नालिज्म टूडे ग्रुप के एडिटर जावेद रहमानी, फिल्म डायरेक्टर डॉ० बिलाल अंसारी, सिंगर समर व सीनियर जर्नालिस्ट सुमित भोजकी के कर कमलों द्वारा लव सांग ‘तुम’ के पोस्टर को रिलीज किया गया। चूंकि यह सांग समर खान के जन्म दिवस पर रिलीज किया गया है तो इस अवसर पर बर्थ डे केक भी काटा गया और मेहमानों ने समर ख़ान को उपहार भी भेट किए।

सांग ‘तुम’ का म्यूजिक दा ऑस्कर बैंड द्वारा अंसारी मोहसिन के निर्देशन में टूनर स्टूडियो मुम्बई में तैयार किया गया तथा फिल्म डायरेक्टर एक्टर सिंगर वाजिद अली की देखरेख में इस सांग को फे़स स्टूडियों दिल्ली में रिकार्ड किया गया। गीत को स्वर से सजाया है समर खान ने और डॉ० बिलाल अंसारी के निर्देशन में इस गीत का फिल्मांकन भी समर खान पर ही किया गया है और कैमरा प्रदीप कुमार ने किया है।
इस अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्रा ने कहा कि समर खान अच्छी सिंगर हैं, इनके साथ मैंने भी स्टेज साझा किया है, साथ ही ईश्वर से कामना करता हूं कि इनका यह न्यू सांग दर्शकों को बहुत पसंद आए। उन्होंने कहा कि समर ने सिगिंग के साथ-साथ एक्टिंग भी अच्छी की है। प्रोड्यूसर डॉ० मुश्ताक अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लव सांग को अनुभवी टीम द्वारा तैयार किया गया है जो युवा पीढ़ी को अधिक पसंद आएगा और खासतौर से उन लोगों को अधिक पसंद आएगा जो म्युजिक सुनना पसंद करते हैं। डॉ० बिलाल अंसारी ने बताया कि दिल्ली के एक फार्म हाउस पर इस सांग को शूट किया गया है। उन्होंने कहा म्युजिक की अगर बात करें तो वर्तमान में पसंद किए जाने वाले सॉफ़्ट म्यूजिक को हमने इस गीत में शामिल किया है। पूरी टीम ने अच्छी मेहनत की है और उम्मीद है परिणाम भी अच्छे आएंगे। समर खान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस गीत पर मैंने खास मेहनत की है और उम्मीद है कि मेरी गायकी को पसंद करने वाले दर्शक मेरे इस नए सांग को भी अपना ढे़र सारा प्रेम देंगे।