लोक सेवा समिति “सेवा की भक्ति” वर्षगांठ समारोह 2 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम आयोजित।

लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद खान ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष तौर पर उन लोगों को समर्पित हैं जिनहों ने राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है या वह विभूतियां जो गुमनाम जिंदगी गुज़ार रहे हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय अथवा राज्य मंत्री को भी आमंत्रित किया जायेगा।

मोहम्मद नौशाद खान, राष्ट्रिय अध्यक्ष, लोक सेवा समिति

राँची: राष्ट्रीय स्तर पर लोक सेवा समिति सेवा की भक्ति वर्षगांठ समारोह 2 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होगी जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के सदस्य एवं सम्मानित विभूतियां अथवा गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री, विशिष्ट अधिकारी को आमंत्रित किया जाएगा! समारोह समिति के केन्द्रीय सदस्य डॉक्टर करमा उरांव और सिस्टर जेमा टोप्पो को समर्पित होगा।

चार सदस्य चयन समिति द्वारा चयनित विभूतियां एवं संस्थाओं को भारत सेवा रत्न, झारखंड रत्न, विशिष्ट सेवा सम्मान एवं राष्ट्र महिला गौरव सम्मान- 2023 से विभूषित किया जाएगा जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य कर राज्यों देश का सम्मान बढ़ाया है!

भारतीय संस्कृति एवं देश की उपलब्धियां विषय पर सेमिनार और प्रेरणा नामक स्मारिका का लोकार्पण किया जाना तय पाया है।

समिति ऐसे व्यक्तियों एवं संस्था जिन्होंने शिक्षा समाज सेवा साहित्य खेल को कला संस्कृति स्वास्थ्य उद्योग आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया उनका नाम नामित कर 25 अक्टूबर तक समिति के मुख्यालय एबीसी परिसर परिसर रोड मैन रोड रांची या महासचिव के व्हाट्सएप नंबर 9934192072, 93347 066 5 1 पर भेज सकते हैं जो गुमनाम है वैसे विभूतियों को सामने लाया जा सके समाज में प्रेरणा के लिए। चयनित विभूतियों की घोषणा आगामी सप्ताह किया जाएगा! यह विशिष्ठ जानकारी विश्वास भजन डॉक्टर हरिंदर सिंह , मोहम्मद नौशाद खान अध्यक्ष,महासचिव, लोक सेवा समिति द्वारा प्रदान की गई है।